Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सड़कों पर नही दिखे लोग, प्रशासन की सख्ती से दहशत का माहौल



रतसर (बलिया) शासन द्वारा 35 घंटे की पूर्ण लाकडाउन की घोषणा के मद्देनजर रविवार को स्थानीय पुलिस द्वारा नगर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 35 घंटे के लगाए गए कर्फ्यू का अनुपालन कराने के उद्देश्य से आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात 8 बजते ही सारी दुकानें धड़ाधड़ जहां बन्द हो गई वहीं लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। सड़क पर अनावश्यक घुमने वालों को पुलिसिया कार्यवायी का शिकार होना पड़ा। आज प्रशासन की सख्ती के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बाहर नही निकले। वही विना मास्क वालों को एक हजार रुपए जुर्माना भरना पड़ा। प्रशासन की सख्ती से लोगों में अब दहशत का माहौल बनता जा रहा है।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments