Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अगलगी में तीन झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख

 


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली कलमौता गांव में गुरुवार की सुबह लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा हजारों रुपये का शादी विवाह का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।        

           अतरौली करमौता निवासी शिवकुमार गोंड के लड़के की शादी चार मई को तय है। घर में जोर शोर से शादी की तैयारी चल रही थी। घर की महिलाएं लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच चूल्हे से निकली चिगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक-एक कर तीन झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा बाइक, पंखा, बिस्तर, बच्चों की पुस्तकें, गेहूं, चावल, आठ हजार नकदी व अन्य गृहस्थी के सामान सहित जरुरी कागजात व गहने जलकर नष्ट हो गए।

                                


संतोष द्विवेदी

No comments