Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डीएम सीडीओ के फटकार के बाद आक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य आरम्भ

 


बेल्थरारोड,बलिया। जिलाधिकारी ब्लिया अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा के डांट फटकार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए बुधवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। अस्पताल परिसर के पश्चिम तरफ खाली स्थान आक्सीजन प्लांट हेतु नीव खुदाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। नीव निर्माण हेतू ईट के साथ सफेद व लाल बालू भी मौके पर पहुंच गया है। आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए निर्माण कार्य शुरु हो जाने से लोगों में प्रसन्नता है। सीएचसी सीयर में प्लांट स्थापित करने हेतु डीएम व सीडीओ की सर्वत्र सराहना हो रही है। आम जनमानस की इच्छा है कि किसी योग्य अफसर के देखरेख में गुणवत्तापूर्ण कार्य हो।

                                   


संतोष द्विवेदी

No comments