Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

संजय तिवारी पुतुल बने आम आदमी पार्टी के बैरिया विधानसभा के प्रभारी

 


रिपोर्ट : धीरज सिंह
                             

बलिया : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनूप पांडेय के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी टी पी सिंह रहें जिसमें जिला कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में संजय तिवारी पुतुल को बैरिया विधानसभा का प्रभारी जवाहर पासवान को बैरिया विधानसभा अध्यक्ष तथा सुनील सिंह और अश्विनी गिरी को जिला सचिव पद पर सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया। जिला महासचिव राजेश सिंह ने कहा कि चारों नेताओ के मनोनयन से पार्टी निश्चित रूप से मजबूत होगी हम इन लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा करते हैं पार्टी हितों को सर्वोपरि रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका चारों नेताओं के द्वारा निभाई जाएगी।इस मौके पर अजय राय मुन्ना अभिषेक प्रताप सिंह अशोक गुप्ता रणविजय जी डॉ सोभनाथ सिंह उषा राय कृष्णा मिश्रा अनिता ठाकुर कनकना सिंह अंजनी तिवारी हरि सिंह दिनेश सिंह उमाशंकर सिंह चेगन सिंह जयंत अतुल दीपू मास्टर विक्की मास्टर डबालू बाबू आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजेश सिंह ने किया।

No comments