Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रंजिशन कोटेदार को मारी गोली, मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर डेहरी गॉव के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बाइक सवार कोटेदार को घायल कर दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।घायल कोटेदार की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

          रसडा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ गॉव निवासी 32 वर्षीय कोटेदार राम प्रताप सिंह व नन्हे सिंह एक ही बाइक से पकड़ी किसी शादी समारोह में निमंत्रण पर गए थे और देर रात वहां से अपने घर वापस जा रहे थे। बाइक नन्हे चला रहे थे और राम प्रताप पीछे बैठे थे।अभी दोनों शंकर पुर डेहरी गॉव के पास पुलिया पर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो लोगो ने पीछे से फायर कर दिया। गोली कोटेदार के कमर में जा लगीं। गोली से घायल कोटेदार को किसी तरह लेकर बाइक चला रहे नन्हे सिंह शंकरपुर डेहरी गांव में घुस गए। उधर अपना मंसूबा पूरा होते न देख बदमाश वापस सलेमपुर के तरफ चले गए।ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।  सूचना पर क्षेत्राधिकारी रसडा शिव नारायण और नगरा व रसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घटना के बाबत जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने घायल कोटेदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाई, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सको ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार हेतु वाराणसी लेकर चले गए। पीड़ित के पिता राज नारायण ने गांव के दो लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ली है। समाचार भेजे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।


बेल्थरारोड, बलिया। बदमाशों की गोली से  घायल रामप्रताप सिंह व उत्तम सिंह के बीच कोटे की दुकान को लेकर बिगत दो वर्षो से रंजिश चली आ रही है।पहले कोटे की दुकान उत्तम सिंह चलाते थे।आपसी विवाद के चलते कोटेदार रामप्रताप स्वयं दुकान का संचालन करने लगे।वर्ष 2020 से यह तीसरी घटना है।जब रामप्रताप सिंह पर हमला हूआ है।

                                    

संतोष द्विवेदी

No comments