Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कार्यकताओं के मानसम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूँ : पूर्व सांसद भरत सिंह

 


बलिया : कार्यकताओं के मानसम्मान की रक्षा के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं मेरा दरवाजा आप सबो के लिए चौबीसों घंटे खुला हुआ है। सेवा मेरे संस्कार में इसलिए मैं अपने दायित्वों से ना पीछे हटा हु ना पीछे हटूंगा।

यह उद्द्गार भाजपा के पूर्व सांसद भरत सिंह के है जो मंगलवार को बैरिया डाकबंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने ने काशी विश्वविद्यालय से लेकर सांसद बनने तक के सेवाकाल पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी एक जुलाई  से वोटर लिस्ट को आधार मानते हुए कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो रहा है भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का यह दायित्व बनता है कि जो अभी तक कोरोना टिकाकरण से वंचित है वह अपना अपने परिवार तथा स्वास्थ्य टीम व अपने गाँव वालों का सहयोग करके सबका टीकाकरण करावे। यह प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है 31 दिसंबर तक सबका टीकाकरण हो जाना चाहिए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए हरिकंचन सिंह ने भरत सिंह को जन जन का नेता बताया वही मनोज कुशवाहा ने कहा चंद्रशेखर के बाद बलिया के राजनीति में भरत सिंह का कोई सानी नही है। भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने भरत सिंह के विधायक, मंत्री व सांसद के रूप में किये गए विकास कार्यो की चर्चा की तो वही अयोध्या प्रसाद हिन्द ने कहा कि कार्यकर्ताओ की मान सम्मान की चिंता हमेशा से करते रहे है।

कार्यक्रम को नन्द जी सिंह, राकेश सिंह, मार्कण्डेय सिंह, दुर्गेश्वर तिवारी, श्रीभगवान वर्मा, सुधांशु तिवारी, दिग्विजय सिंह व मुरली छपरा के मंडल अध्यक्ष मदन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता बैरिया भाजपा के मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह व संचालन जितेंद्र मिश्र ने किया।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments