Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सनबीम स्कूल अगरसण्डा के 12वीं के छात्र-छात्राओं ने जनपद में लहराया परचम

 



बलिया : सी0बी0एस0ई0 12वीं के परीक्षा में सनबीम स्कूल, बलिया का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सी0बी0एस0ई0 12वीं के परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम जनपद में लहराया। परीक्षा परिणाम की जानकारी होते ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठे एवं एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।



विद्यालय की अंशु यादव पी.सी.बी. 94.8 प्रतिशत पाकर प्रथम, एवं आशुतोष सिंह पी.सी.एम एवं जैमिनी मिश्रा 94.6 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में  रक्षा सिंह आर्ट्स 94.4 प्रतिशत, अभय कुमार कामर्स 94.2 प्रतिशत, विद्यासागर राठौर पी.सी.एम. 93.8 प्रतिशत, कृति सिंह पी.सी.एम. 93.8 प्रतिशत, मुस्कान सिंह पी.सी.बी. 93.2 प्रतिशत, राजवर्धन सिंह आर्ट्स 92.4 प्रतिशत, आस्था गुप्ता पी.सी.एम. 92.4 प्रतिशत, नमन श्रीवास्तव आर्ट्स 91.8 प्रतिशत, मुकेश सिंह कामर्स 91.2 प्रतिशत, खुशी गुप्ता पी.सी.बी. तथा नीरज मिश्रा पी.सी.बी. 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा ने समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी।



विद्यालय के अध्यक्ष श्री संजय कुमार पाण्डेय, सचिव श्री अरूण कुमार सिंह, निदेशक डॉ0 कुँवर अरूण सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकगणों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एवं विद्यालय परिवार को उनकी कर्मठता एवं सहयोग हेतु हार्दिक बधाई दी। 



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments