Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया की सीओ सिटी बनीं प्रति त्रिपाठी

 


बलिया। यूपी के बलिया जनपद में एक बार फिर तेजतर्रार महिला पुलिस अधिकारी की एंट्री होने जा रही है। चंदौली जिले के चकिया सर्किल के क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी के शासन ने बलिया का सीओ सिटी बनाया है। वहीं चकिया में उनके स्थान पर पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ से अनिल राय आ गये है।

बता दें कि मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा बीती रात तबादला लिस्ट जारी की गई। जिसमें महिला अधिकारी प्रीति त्रिपाठी को बलिया सीओ बनाया गया है। प्रीति त्रिपाठी अपने तेजतर्रार कार्यशैली को लेकर पहचानी जाती हैं। प्रीति त्रिपाठी अपनी ड्यूटी में काफी सक्रियता से काम करती हैं। साथ ही उनके बेहतरीन कार्यों को लेकर उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। जब प्रीति चकिया की सीओ थी तब उन्हें चंदौली के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपने सर्किल के नक्सल क्षेत्र में जरूरतमंदों में सहायता व सुविधा पहुंचाते हुए अपना विशेष योगदान देने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। साथ ही प्रीति त्रिपाठी द्वारा चकिया सर्किल क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना भी की थी। प्रीति हमेशा फील्ड पर एक्टिव रहती है और यही बात उन्हें अन्य महिला अधिकारियों से अलग बनाती है।


रिपोर्ट धीरज सिंह

1 comment:

  1. बरसात में होने वाले बीमारी के संक्रमण से स्वयं एवं बच्चो को बचाएं।

    ReplyDelete