Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रेम प्रसंग को लेकर हुई फायरिंग, चार लोगों की मौत

 



चंडीगढ़। पंजाब के बटाला में रविवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो जख्मियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं को आधार बनाकर जांच में जुटी है।


मामला इलाके के गांव पुराना बल्लरवाल की है। मृतकों की पहचान मंगल सिंह (65) पुत्र उजागर सिंह, सुखविंदर सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह, जसवीर सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह और बबनदीप सिंह (22) पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई है। इन्हीं के परिवार के हरमनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह घायल हुए हैं। दोनों को पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मार्चरी में रखवा दिया गया है।


सूचना के बाद थाना घुमान की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल हरमन सिंह, जसप्रीत सिंह और पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि उनके भाई का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। आज सुबह लड़के का परिवार अपने खेतों में काम कर रहा था और इसी बीच लड़की के पिता और कुछ अन्य लोग वहां आ गए और अचानक उन्होंने हमला कर दिया।



उधर, इस बारे में डीएसपी हरकिशन सिंह ने बताया कि बल्लरवाल गांव निवासी सुखविंदर सिंह सोनी ने एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इनमें से दो की मौके पर ही, जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




डेस्क

No comments