Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

होण्डा सिटी कार में 366 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 03 शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार


बलिया : पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।

               उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.08.2021 को थाना बैरिया प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र के नेतृत्व में  SSI विनोद कुमार तिवारी  मय फोर्स  द्वारा  मुखबीर की सूचना पर तहसील मोड़ बैरिया के पास  से समय करीब 21.30 बजे 03 अभियुक्तों 1. देवेन्द्र सिंह पुत्र गगादत्त निवासी बहू अकबरपुर रोहतक हरियाणा 2. राजेश पुत्र होशियार सिंह निवासी कोपरी खेड़ी थाना जीद सदर जनपद जीद हरियाणा 3. अक्षय मलिक पुत्र वेदपाल निवासी भैसवान खुर्द थाना गोहाना शहर जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से एक होण्डा सिटी कार में 366 बोतल (152 बड़ी व 114 हाफ) कुल 231.75 लीटर अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बरामद हुयी । 

उक्त के सम्बन्ध में थाना बैरिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments