Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नीतू पांडेय बनी भाजपा महिला मोर्चा की बलिया जनपद की जिलाध्यक्ष

 


गड़वार(बलिया) : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य  द्वारा 15 अगस्त को गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।जिसमें बलिया जिले की भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी  नीतू पाण्डेय पत्नी दिलीप कुमार पाण्डेय को बनाया गया है।




जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर को सुनकर क्षेत्रवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष  नीतू पाण्डेय ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगी।



रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments