Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नवनिर्वाचित भाजयुमो जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

 


गड़वार(बलिया) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल के बलिया जाते समय रामपुर असली में करन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।वहीं गड़वार कस्बा में तीन स्थानों पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। गड़वार-नगरा मार्ग पर ऋषि वर्मा के नेतृत्व में,थाना चौराहे पर फिरोज अंसारी के व मुख्य बाजार में समाजसेवी मुन्ना चौरसिया व मन्नू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत अश्विनी सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा के चुनाव की तैयारियों में लग जाने का आव्हान किया।साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही।बाजार में निर्माणधीन शिव मंदिर के गर्भ गृह में जाकर मत्था भी टेका।इस मौके पर राहुल चौरसिया,रोहित, श्रवण चौरसिया,संजय गुप्ता,संजय सिंह,ब्रजेश आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments