Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहा युवक ने पुल से लगाई छलांग

 



दुबहर, बलिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु से एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।

ज्ञात हो कि अभिमन्यु सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र बिजेंदर सिंह निवासी हल्दी (भरसौता) जनेश्वर मिश्रा सेतु पर आज सुबह लगभग 9:00 बजे पुल से छलांग लगा दिया। यह दृश्य पुल से गुजरते किसी व्यक्ति ने देखकर पुल से कुछ दूरी पर स्थानीय थाने के सुरक्षा प्रहरी से बताया इस बात की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस चौकन्ना हो गई तथा यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।  अभिमन्यु रोज की तरह अपने गांव हल्दी (भरसौता) बगीचे में दौड़ लगाकर अपने बाबा रामदेव सिंह से यह कह कर चला कि मैं बलिया वाले घर पर बड़ी मां के पास जा रहा हूं। अपने शिक्षा के कुछ किताब 1 जोड़ी जूते लेकर मोटरसाइकिल यूपी 60/एन1330 से उसने परिवार के अन्य सदस्य को किसी भी बात की जानकारी नहीं थी। उसने बलिया ना जाकर जनेश्वर मिश्रा सेतु पर पहुंच कर अपनी मोबाइल मोटरसाइकिल के साथ एक बैग में रख दिया तथा चप्पल आराम से पुल के ऊपर खोलकर गंगा नदी में छलांग लगा दिया। तभी उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया तो आरक्षी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने रिसीव कर इस लड़के के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की साथ ही कॉल करने वाले से दुर्घटना के विषय में बताएं। सूचना पाकर स्थानीय थाना के एस एस आई राजकुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति का आकलन करने के बाद उन्होंने अपने उच्च अधिकारी को इस बात की सूचना दी। सूचना पाकर एन डी आर एफ की टीम मौके पर पहुंच गईं तथा शव को खोज शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिल पाया था। घटना की सूचना मिलते ही भरसौता गांव के सैकड़ों ग्रामीण लड़के के बाबा रामदेव सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु सिंह बंगाल में शिक्षा ग्रहण करते थे। पिछले 4 माह पूर्व बलिया आकर सेना की तैयारी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। बाबा रामदेव सिंह का रोते-रोते बुरा हाल था तथा बदहवास स्थिति में थे। अभिमन्यु सिंह के माता पिता तथा एक बड़ी बहन दुर्गापुर बंगाल में रहते हैं। जहां पिता बिजेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। घटना का कारण अब तक ज्ञात नहीं हो सका है। वही शव की खोजबीन एनडीआरएफ टीम के द्वारा की जा रही है। मौके पर एस एस आई राजकुमार सिंह, आरक्षी विरेंद्र नाथ द्विवेदी, रईस अहमद, विवेक कुमार, कौशल कुमार, आदि मौजूद रहे।

  

रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments