Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छेड़खानी का मुकदमा कायम

  


रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात घर में घुस कर विवाहिता के साथ छेड़खानी करने के मामले में एक युवक के विरुद्ध सोमवार के दिन मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई अजय यादव ने बताया कि उक्त महिला अपने घर में सोयी थी। इसी बीच पचरुखा निवासी संजय प्रसाद घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता द्वारा शोर करने पर वह भाग गया। एस एच ओ यादवेन्द्र पांडेय ने बताया कि उक्त आरोपी की तलाश की जा रही है।


पुनीत केशरी

No comments