Breaking News

Akhand Bharat

भाजपा नेता हिमांशु प्रताप सिंह'मंटू'ने वृद्धाश्रम गड़वार में वृद्धजनों में फल व मिष्ठान किया वितरित

 


गड़वार(बलिया) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा समर्पण सप्ताह के तहत भाजपा के रसड़ा विधानसभा के नेता हिमांशु प्रताप सिंह'मंटू'ने कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों में फल व मिष्ठान वितरित किया।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हिमांशु प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों व वृद्धजनों से कहा कि मोदी जी एक अद्भुत प्रतिभा के व्यक्ति है ,ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना की. कहा कि मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया. देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इस अवसर पर भाजपा नेता मन्नू सिंह, मानवेन्द्र सिंह प्रशांत ट्विंकलआदि लोग मौजूद रहे।सबका आभार वृद्धाश्रम के अधीक्षक घनश्याम सिंह ने प्रकट किया।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments