Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन हुआ स्वागत

 


रेवती (बलिया ) भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय पासवान व नगर अध्यक्ष उमेश पासवान के नगर आगमन पर रविवार के दिन रेवती मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

नगर के पासवान मुहल्ले में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी जाति धर्म के लोगो को साथ जोड़ कर विकास का काम कर रही है। यही कारण है कि जाति और धर्म को बाँट कर राजनीति करने वाले दल  हाशिये पर पहुंच गए है।

समारोह में कौशल सिंह, मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह,प्रतुल ओझा,शैलेश पासवान, मुकेश पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, हरेंद्र पासवान,मनु पासवान, शशि प्रकाश भारती, प्रदीप,रमाशंकर, मनु,कृष्णा आदि ने विचार व्यक्त किया।


पुनीत केशरी

No comments