Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हनुमत जयंती वर्षगांठ एतिहासिक रूप से मनाने का लिया गया निर्णय

 




रतसर (बलिया) क्षेत्र के गांव जनऊपुर में शुकवार को झण्डा समिति की बैठक प्राथमिक विद्यालय स्थित गांधी चबूतरे पर हुई। इसमें हनुमत जयन्ती की 71 वीं वर्षगांठ दीपावली के दिन ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के संयोजक डा० मानवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 3 नवम्बर से दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत राम-नाम संकीर्तन, प्रवचन,संगोष्ठी व नारदी मुकाबला का आयोजन किया गया है। 4 नवम्बर को दिन में मुकेश जी व्यास का लोकगायन, बालक दास एवं अनाम बाबा का संगीतमय प्रवचन के साथ ही रात्रि में अभिषेक तिवारी (बिहार) एवं कमलेश देहाती (उत्तर- प्रदेश) के बीच नारदी मुकाबला होगा। इसी क्रम में जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर की तरफ से जनऊबाबा गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष उस प्रतिभा को दिया जाता है जो अपनी विशिष्ट प्रतिभा से गांव व जनपद का नाम रोशन किया हो। इस वर्ष यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में मनीष पाण्डेय, भारतीय सेना में योगदान के लिए अजय पाण्डेय एवं इन्जिनीयरिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर परचम लहराने वाले पवन कुमार को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उत्तर- प्रदेश सरकार के स्वतन्त्र प्रभारमंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा प्रदान किया जाएगा। बैठक के पूर्व झण्डा समिति के संस्थापक स्व० श्रीकान्त पाण्डेय के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समिति के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर बब्बन पाण्डेय, शिव प्रसाद पाण्डेय, बिपुल पाण्डेय, विजय प्रजापति, मारकण्डेय पाण्डेय, राजदेव पाण्डेय, हृदयानन्द पाण्डेय,इं. तारकेश्वर पाण्डेय,जेई करीमन राम,राधेश्याम पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं० परमहंस पाण्डेय एवं संचालन निर्झर के संयोजक धनेश पाण्डेय ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments