Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जिला महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष बनीं प्रियंका, सीमा को महामंत्री की कमान

 



बलिया। जिला महिला शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को चिलकहर ब्लॉक में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय की देखरेख में हुई ब्लॉक इकाई के गठन की कार्यवाही में प्रियंका सिंह को अध्यक्ष, पूनम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना, निकिता सिंह, इन्द्र कला, रूना पांडेय, प्रेमशीला चौहान को उपाध्यक्ष, महामंत्री सीमा भारती, मंत्री नीलम देवी, संयुक्त मंत्री सबिता पांडेय, संगठन मंत्री बिंदू यादव, शिप्रा गुप्ता, सुमन सिंह, कोषाध्यक्ष कु0चिंता और मीडिया प्रभारी के पद पर सबिता भारती का चयन कियन किया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष रंजना पाण्डेय ने ब्लॉक कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मन्दाकिनी द्विवेदी, बिजेता सिंह, निरूपमा मिश्रा, सिंपल चौरसिया, विभा श्रीवास्तव, माया राय, मीरा, शबाना परविन, अन्नू सिंह, किरन भारती, सत्यमबदा त्रिपाठी, मणिसिंहा, इत्यादि शिक्षिका मौजूद रहीं।



रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments