Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

असहाय महिला को दुबहड़ पुलिस की सहायता से मिला न्याय



दुबहड़, बलिया : थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबूराम तिवारी के छपरा थाना दुबहड़ के निवासिनी आशा देवी तिवारी उम्र 56 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राजकुमार तिवारी द्वारा कुछ दिन पहले प्रार्थना पत्र देकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री बलिया के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया को संबोधित करते हुए कई सालों से अपने प्रकरण का निस्तारण न होने के कारण आत्मदाह करने की धमकी दी थी। लेकिन आज दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को आत्मदाह करने की धमकी देने वाली महिला श्रीमती आशा देवी के मामले का निस्तारण दुबहड़ थानाध्यक्ष आर ०के ०सिंह द्वारा कराते हुए उनके डूबे हुए पैसे उनकी बिकी हुई जमीन जिसे दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था उसके एवज में आवेदिका को कुल ₹ 7,20,000 वापस दिलाया गया ।आवेदिका श्रीमती आशा देवी को ₹ 7,20,000 उनके खाते में  आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करा दिया गया आवेदिका द्वारा इस पुलिस की कार्रवाई से दुबहड़ पुलिस को कोटि-कोटि साधुवाद दी और कहीं की अगर दुबहड़ थानाध्यक्ष आरके सिंह नहीं आए होते तो हमारे मामले का निस्तारण नहीं होता मैंने कई वर्षों से कोर्ट कचहरी का चक्कर काटती रही लेकिन न्याय नहीं मिला । दुबहड़ पुलिस के इस सराहनीय कार्य से क्षेत्रों में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।



रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments