Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन की जनपदीय शाखा के पदाधिकारियों का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

 


बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री क्रमश: वाईपी शुक्ला व आरकेपी सिंह के पर्यवेक्षण में एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन की जनपदीय शाखा के पदाधिकारियों का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुआ, जिसमें अध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार सिंह, मंत्री के पद पर सुशील कुमार ओझा, उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार रावत एवं संप्रेक्षक के पद पर अशोक कुमार राव का चयन सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही आजमढ़ मंडल के पदाधिकारियों का भी चुनाव सम्पन्न कराया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वशिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अवधेश कुमार सिंह, हेमन्त सिंह, एसपी सिंह, आरपी सिंह, धनन्जम कुमार चौबे, संजय कुमार सोनी, विनोद कुमार, विनोद कुमार यादव, संदीप यादव, अशोक राव, बृजपाल, एवं अजय कुमार रावत आदि रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह एवं संचालन सुशील कुमार ओझा ने किया।


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments