Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सद्कर्म के कारण अमर हो जातें हैं लोग:मृत्युंजय तिवारी बबलू

 



दुबहड़,बलिया।  दशरथ मिश्र के छपरा दुबहड़ में शनिवार की देर शाम अनुप कुमार मिश्रा के आवास पर शिक्षक महेश मिश्र की नवीं पुण्यतिथि मनाई गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विभिन्न लोगों द्वारा  उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ सपा नेता मृत्युंजय तिवारी बबलू ने कहा कि शिक्षक महेश मिश्र बहुत ही मार्गदर्शक एवं प्रेरणादायी शिक्षक थे। उनके द्वारा पढ़ाए गए छात्र एवं छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में बहुत ही ऊंचे पद पर आसीन हैं।कहा कि समाज मे वही व्यक्ति पुजनीय होता है जिनके सत्कर्म अच्छे हो, महेश मिश्र उच्च विचारों के धनी थे। शिक्षक महेश मिश्र के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र अनुप कुमार मिश्रा ने दर्जनों असहाय महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किया। 

इस अवसर पर विश्वेश्वर कृष्णदास ब्रह्मचारी महाराज, नरसिंह आश्रम विंध्याचल, संत जंगली बाबा, अशोक कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, अक्षय मिश्रा, विद्यासागर गुप्ता, सत्यजीत मिश्रा, नागेश्वर सिंह, विनोद दुबे, रोहित सिंह, गौरीशंकर वर्मा, दीनानाथ शर्मा आदि उपस्थित रहे।



रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments