Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वच्छ सर्वेक्षण में रेवती ने फिर लहराया परचम

 


रेवती (बलिया)।भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 मे नगर पंचायत रेवती ने लगातार दुसरी बार परचम फहराते हुए आउट ऑफ 200 में 33 वां स्थान प्राप्त किया है।

इस सम्बंध मे अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्धेश्य से प्रति वर्ष  स्वच्छ सर्वेक्षण कैम्पेन चलाया जाता है, जिस क्रम मे इस वर्ष संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 मे नगर पंचायत रेवती राष्ट्रीय स्तर पर 25 से 50 हजार जनसंख्या वाले नगर निकायों के नार्थ जोन में शामिल 200 निकायों में 33 वां स्थान तथा राज्य स्तर पर 13 निकायों मे 6 वां, राज्य की सभी 665 निकायों मे 90वां तथा मन्डल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि राष्ट्रीय स्तर के नार्थ जोन ग्रुप मे शामिल नगर पंचायत बैरिया व नगर पालिका परिषद रसड़ा को क्रमशः 117 व 154 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

श्री सिंह ने बताया कि उक्त सर्वेक्षण निकायों मे साफ-सफाई, शौचालय, निकायों के ओडीएफ आदि से सम्बंधित विवरण निकाय मे आये स्वतंत्र सर्वेक्षणकर्ता द्वारा किए गये सर्वेक्षण तथा नागरिकों द्वारा ऑनलाइन दिये गये फीडबैक के आधार पर सर्वेक्षण रैंकिंग तैयार होता है।


*जनपद बलिया के अन्य नगर पालिका/पंचायतों को प्राप्त रैंकिंग विवरण*

1- नेशनल रैंकिंग में नगर पालिका परिषद बलिया 372 शहरों में 272 वे पायदान पर है।

2- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पंचायत रेवती 200 शहरों में 33 वे स्थान पर है।

3- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पंचायत बैरिया 200 शहरों में 117 वे स्थान पर है।

4- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पालिका परिषद रसड़ा 200 शहरों में 154 वे स्थान पर है।

5- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पंचायत सहतवार 720 शहरों  में 170 वे स्थान पर है।

6- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पंचायत सिकंदरपुर 720 शहरों  में 291 वे स्थान पर है।

7- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पंचायत चितबारागांव 720 शहरों  में 313 वे स्थान पर है।

8- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पंचायत बेल्थरा रोड 720 शहरों  में 323 वे स्थान पर है।

9- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पंचायत बांसडीह 720 शहरों  में 325 वे स्थान पर है।

10- जोनल रैंकिंग (उत्तरी) नगर पंचायत मनियर 720 शहरों  में 643 वे स्थान पर है।


रिपोर्ट  पुनीत केशरी

No comments