Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार घायल

 

बलिया। रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के रसड़ा बलिया मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के रेखहां गांव के सामने सोमवार को मध्य रात्रि में एक अज्ञात बोलेरो ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप  से घायल हो गया। उसे तत्काल स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवरा गांव निवासी धर्मेंद्र (22) बाइक से घर लौट रहा था। तभी उसे बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया।



रिपोर्ट त्रयम्बक नारायण देव गांधी


No comments