Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद की पुण्यतिथि

 


सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद की चौदहवीं पुण्यतिथि कोरोनावायरस के गाइड लाइन के अनुसार सादगी पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रांगण में स्थापित उनके मूर्ति पर प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता व सभी अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शिक्षाविद बताया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित परीक्षा में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को घड़ी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया तथा हाई स्कूल बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रबंधक नरेंद्र प्रसााद गुप्ता ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं में दिव्यांशु, काज वर्मा, प्रियांशी, डिम्पल, आयुषी, माही, निधि, समृद्धि, मुकेश, शुभम, शोभा, सपना,गोल्डी, अमन,रवि, आयुषी, रेखा, रजनीश आदि रहे।। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिरालाल वर्मा, सन्तोष शर्मा, शेखर गुप्ता, मदन गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, मनिंदर गुप्ता, सत्यनारायण चौबे, कविंदर वर्मा, अमृत कांत सिंह, दिलीप तिवारी, सुनिल सिंह, सीमा राय, अफसाना, अफसरा, कयानात, प्रिया, सलिकुननिशा, शुभेंद्र कुमार, प्राकाश मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश गुप्ता व संचालन त्रिलोकीनाथ पांडेय ने किया।


रिपोर्ट- संतोष कुमार शर्मा


No comments