Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा व सुभासपा का संयुक्त कार्यकर्ता बैठक संपन्न



सिकंदरपुर  ( बलिया) 2022 के चुनाव में भाजपा का नामो निशान मिट जाएगा। प्रदेश में जितना भी अत्याचार भाजपा सरकार ने आम जनता पर किया है।उसका बदला लेने के लिए प्रदेश की जनता कमर कसकर तैयार है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी समाजवादी पार्टी एवं भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के संयुक्त कार्यकर्ता बैठक में कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया 2022 के चुनाव में आप भाजपा के प्रत्याशी की जमानत जप्त कर दें। बैठक में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। एवं भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। धूमधाम के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से परिचय किया। बैठक में संकल्प लिया गया। 2022 के चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को सिकंदरपुरक बैठक हो विधानसभा के अधिक से अधिक वोटों से विजय दिलानी है। बैठक को डॉक्टर मदन राय , राजनीश श्रीवास्तव, फुन्नू राय, विनोद तिवारी, अनंत मिश्रा, सुनील सिंह ,भीष्म यादव, सुग्रीव राजभर,मुन्नी लाल यादव ,अर्चना विश्वकर्मा, राजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, खुर्शीद आलम, कुसुम चौहान, रामेश्वर राय, नीलम राजभर, शिवजी त्यागी, वीर बहादुर वर्मा, नमो नारायण सिंह, विवेक सिंह, बंगाली रावत,प्रेम प्रकाश राय आदि लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एकैल के पूर्व प्रधान विनोद तिवारी ने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता को ग्रहण किया।बैठक की अध्यक्षता अनिल राजभर एवं संचालन रामजी यादव ने किया।


रिपोर्ट -संतोष कुमार शर्मा


No comments