Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहां पूर्व प्रधानाचार्य की मनाई गई पांचवी पुण्यतिथि




दुबहर। क्षेत्र के नगवा गांव में गुरुवार को पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रनारायण पाठक की पांचवी पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर मनाई गई। लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर फूल- माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि प्रधानाचार्य से सेवानिवृत्त होने के बाद इंद्र नारायण पाठकजी एक फकीर की तरह रहे। वे कबीर और महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते थे। उन्होंने अपने जीवन में अपने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया। वह हमेशा दीन- दुखियों की सेवा में लगे रहे। इस दौरान उनके पुत्र डॉ ओंमकारनाथ पाठक ने निराश्रित महिलाओं में वस्त्र का वितरण किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पाठक, गणेश यादव, भरत पाठक, ओ पी पाठक, राजाराम प्रसाद, श्रीभगवान पाठक, श्रीराम  आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments