Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर क्राइम: ठगी कर खाते से उड़ाए गए रुपये को पुलिस ने कराया वापस


 

बलिया:  पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया  राजकरन नय्यर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक  विजय त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में  ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के बैंक खाते में दिनाँक-07.01.2022 को क्रमशः 50,000/-, 10,000/-  व 37,000/- रूपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराया गया] शेष धनराशि को भी वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओ व स्थानीय जनता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर क्राइम सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।


संक्षिप्त विवरणः-

क्र0सं0 शिकायतकर्ता का नाम व पता शिकायतकर्ता का बैंक धोखधड़ी की कुल रकम धोखाधड़ी का दिनाँक धोखाधड़ी की गई वापसी रकम वापसी का दिनाँक

1. जितेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह निवासी- थाना गड़वार जनपद बलिया। आईसीआईसीआई बैंक 98,985/- 02.12.2021 50,000/- 07.01.2022

2. श्री कृष्ण यादव पुत्र स्व0 भवनाथ यादव निवासी- परमानन्द का डेरा थाना- रेवती जनपद बलिया। सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया 10,000/- 09.12.2021 10,000/- 07.01.2022

3. दीपक वर्मा निवासी- ताखा, थाना गड़वार जनपद बलिया। पेटीएम पेमेन्ट बैंक 37,000/- 09.12.2021 37,000/- 07.01.2022

उपरोक्त शिकायतकर्ताओ द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक-एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ताओ के खातों से क्रमशः 98,985/-, 10,000/-  व 37,000/- रूपये का साइबर फ्रॉड किया गया है ।


*साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-*

1- निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्र (प्रभारी साइबर सेल)

2- आरक्षी अमरनाथ मिश्र  (साइबर सेल)

3- आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल)

4- आरक्षी प्रशान्त सिंह (साइबर सेल)



साइबर अपराध से सम्बन्धित शिकायत होने पर 155260 टोल फ्री पर कॉल करें, साथ ही https://www.cybercrime.gov.inपर शिकायत दर्ज कराये ।


रिपोर्ट -त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments