Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी नही हुई धान की तौल


  

रेवती (बलिया ):विपणन प्रभारी के लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहने के चलते शनिवार को भी धान की खरीद का कार्य ठप रहा। खाद्यान्न की निकासी भी नही होने से कई गांवों में कार्ड धारकों का वितरण भी प्रभावित रहा। 

किसानों के आक्रोश व आन लाईन टोकन का नियम बार बार बदले जाने से प्रदेश संगठन के आह्वान पर केन्द्र प्रभारी हड़ताल पर चल रहे है । 8600 कुन्तल सरकारी धान की खरीद के साथ एक दर्जन से अधिक किसानों का 1000 कुन्तल धान खुले आसमान के नीचे डम्प पड़ा है। ट्रांसपोटरो की गड़बड़ी से सरकारी धान मिलर नही जा रहा है वही किसान भी धान के तौल के लिए केन्द्र का चक्कर लगाने के लिए विवश है।


 रिपोर्ट -पुनीत केशरी





No comments