Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक थानाध्यक्ष ऐसा भी







बलिया -दुबहड़ स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुबहर ग्राम सभा के धनीपुर गांव में  23 जनवरी की रात्रि करीब 11 बजे  2 साड़ आपस में लड़ते हुए 20 फ़ीट गहरे कुएं में गिर गए थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा दुबहड़ थानाध्यक्ष आर ०के० सिंह को दी गई खबर सुनते ही दुबहर थानाध्यक्ष और  डायल 112  मौके पर पहुंची उसके बाद फायर सर्विस तथा पुलिस लाइन से क्रेन बुलाकर क्रेन की मदद से दोनों सांड को सकुशल कुएं से बाहर निकाल कर उनकी जान बचा ली गयी। परंतु प्रत्यक्षदर्शियों के किंकर्तव्यविमूढ़ड़ता और अपने जान को जोखिम डालते हुए बिना हिचकिचाहट के स्वयं कुएं में उतर गए और अपने विभाग के अन्य सहयोगियों द्वारा दोनों सांड को सुरक्षित बाहर निकाल कर पशु चिकित्सक के द्वारा उन दोनों साड़    का इलाज किया गया। इस प्रकार की घटना केवल कहानियों में देखने को मिलती है। लेकिन इस कार्यशैली से दुबहड़ थानाध्यक्ष और उनके सहयगियों के इस कार्य की चहुंओर प्रशंसा की जा रही हैं।



रिपोर्ट  -त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments