Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया बंद के दौरान डीएम और एसपी हटाओ के खूब लगे नारे






मनियर बलिया। पेपर लीक मामले में कुटरचित तरीके से  निर्दोष फंसाए गए पत्रकारों को रिहा किए जाने एवं जिला अधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित शनिवार के दिन बलिया बंद के आवाहन पर  मनियर में बन्दी  सफल रहा ।मनियर गुदरी बाजार, परशुराम स्थान, बड़ी बाजार ,सदर बाजार ,मनियर चाँदू पाकड़, राजाराम सिंह मार्केट, मनियर इंटर कॉलेज के सामने की दुकानें, मनियर बस स्टैंड की दुकानें  बंद रही ।बंदी कार्यक्रम को सफल बनाने में सपा नेता संकल्प सिंह ,जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, क्षत्रिय भारत महासभा मनियर इकाई अध्यक्ष दिलीप सिंह ,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता ,मनियर इकाई अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सोनू सिंह ,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्री राम तिवारी बबलू ,प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पाठक उर्फ लड्डू पाठक, बसंत कुमार सिंह उर्फ मुन्नी सिंह, विनय कुमार सिंह मिंटू, धर्मेंद्र मणिक, प्रधान अशोक पाठक राजू प्रसाद, पारस तिवारी , अनुप तिवारी  ,शिवजी उपाध्याय नरेन्दर पाठक वीरेन्दर सिह राममिलन तिवारी उपेन्दर तिवारी  सहित इत्यादि का सहयोग सराहनीय रहा।


रिपोर्ट  राम मिलन तिवारी

No comments