Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

समाजसेवी ने कस्तूरी गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए दिये टी वी सेट


 

रेवती (बलिया ):पूर्व घोषणा के अनुसार नगर के समाजसेवी-अधिवक्ता महेश तिवारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रेवती की वार्डेन ममता सिंह को विद्यालय की छात्राओं के लिए एक 32 इंच का टी वी प्रदान किया। वह स्कूल चलो अभियान रैली के एक कार्यक्रम में श्री तिवारी ने छात्राओं के कार्यक्रम को देख प्रभावित होकर टी वी देने का वादा किया था। उक्त वादा के अनुक्रम में शनिवार को अपने साथ के लोगों के साथ उक्त विद्यालय में पहुंच कर श्री तिवारी ने आवासीय विद्यालय की वार्डेन ममता सिंह को टी वी प्रदान किया। उक्त अवसर पर श्री तिवारी ने कहा आजकल दूरदर्शन के विभिन्न कार्यक्रम ज्ञान वर्धक हो रहे हैं। आशा है छात्राओं को इससे लाभ होगा। वार्डेन श्रीमती सिंह ने कहा छात्राओं के लिए विद्यालय को टीवी मिली इससे प्रसन्नता हुई। रात दिन बच्चियों के चतुर्दिक विकास के लिए हम लोग प्रयत्नशील हैं। ऐसे में टीवी से उनके विकास में और भी गतिशीलता आएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता पृथ्वीराज पांडेय,  अनिल सिंह,  राजेश तिवारी,  सुशील पांडेय,  चंद्रशेखर तिवारी,  प्रेम तुरहा,  विद्यालय की शिक्षिका हेलो विद्यालय की शिक्षिकाए सरोज, रागिनी वर्मा सहित सीता,रेखा, पुष्पा पाठक,कृष्णा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट  पुनीत केशरी

No comments