Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वैदिक मंत्रोचार से संपन्न हुआ अमृत सरोवर का भूमि पूजन






हल्दी।विकास खण्ड बेलहरी के ग्राम पंचायत बिगही में गुरुवार  को अमृत सरोवर के लिए ग्राम प्रधान छितेश्वर तिवारी व खण्ड विकास अधिकारी दिनेश राम ने भूमि पूजन वैदिक मत्रोंचार के साथ किया।

बिगहीं गांव में स्थित विशाल पोखरा को अमृतसरोअर के रुप में विकसित किया जा रहा है।ग्राम प्रधान छितेश्वर तिवारी ने बताया कि आजाद हिंद फौज के कैप्टन स्वतन्त्रता सग्रामं सेनानी स्व० चन्द्रदीप पान्डेय के नाम सरोवर का नाम दिया गया।खण्ड विकास अधिकारी बेलहरी दिनेश राम ने बताया इस सरोवर के बनने से इस गांव का विकास होगा।कहा कि सरकार पानी व प्रकृति पर कार्य कर रही है।जल ही हमारा जीवन है इसलिए तालाब बना कर जल का संरक्षण करना जरूरी है।इस मौके पर स्वत्रंता संग्राम सेनानी के पौत्र कर्मचंद पान्डेय, ए पी ओ राजेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी रामनरायन कुशवाहा, तकनिक सहायक बृज किशोर सिहं पूर्व प्रमुख विनोद उपाध्याय, डा० काशी नाथ तिवारी,रत्नेश तिवारी, सुशील पाठक, कामता तिवारी, काशी राय, जर्नादन तिवारी मोदी तिवारी  आदि उपास्थित रहे।


रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments