Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दूल्हे को बरात संग बनाया बंधक, नहीं हुईं दुल्हन की विदाई




लखनऊ: यूपी के एटा अलीगंज के मोहल्ला छेदालाल में आई बरात को दबंगों ने बंधक बना लिया। आतिशबाजी की चिंगारी से एक बच्चे के झुलसने पर आक्रोशित लोगों ने 48 घंटे तक दूल्हे समेत बरात को बंधक बनाए रखा और शादी नहीं होने दी। बाद में बरात बिन दुल्हन लौट गई। हाथों में मेंहदी सजाए दुल्हन बैठी रह गई।


राजेंद्र कश्यप की पुत्री की शादी 16 जून को तय थी। बरात मैनपुरी के मोहल्ला गाड़ीवान से आई थी। बैंड-बाजों की धुन पर थिरकते हुए बराती दुल्हन के घर पहुंचे। द्वाराचार की रस्म के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से अनुसूचित जाति का एक बच्चा झुलस गया, जिसके बाद में वहां पर तनाव फैल गया। लोगों ने समझाने की कोशिश की तो लोग मान गए। इसके बाद विवाह की रस्में की गईं। 


भांवर के बाद 17 जून की सुबह दुल्हन की विदाई की जानी थी। वह अपने घर से कार में बैठ कर निकली ही थी कि पास के ही 50-60 लोग आ गए और दुल्हन को गाड़ी से उतारकर उसके घर भेज दिया, जबकि दूल्हा पुष्पेंद्र, उसके परिजन व अन्य बरातियों को एक कमरे में बंधक बना लिया। 18 जून को बिना दुल्हन बरातियों को भेज दिया गया।


दुल्हन की मां मिथलेश ने बताया कि दबंगों ने बरातियों के साथ मारपीट की। दो दिनों तक बरातियों को कमरे में बंद रखा और विदा नहीं होने दी। दुल्हन के पिता राजेंद्र ने कहा कि विदा न होने की वजह से बेटी आज भी घर पर बैठी है। एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में पूरी जानकारी की जा रही है। पुलिस सुरक्षा में लड़की की विदाई कराई जाएगी।





डेस्क

No comments