Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रक की जद में आने से युवती की मौत


                                                   फाइल फोटो 



 मनियर बलिया ।मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के नहर के  पास शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे ट्रक को ओभर टेक करते समय  बाईक असंतुलित होने से  बाइक सवार  चालक आंशिक रूप से चोटिल हो गया तथा  बाइक के पीछे बैठी एक 16 वर्षिय युवती ट्रक की चपेट मे आने से बुरी तरह घायल हो गयी आसपास के लोगो ने प्रथमिक स्वास्थ केन्द्र मनियर ले गया जहां डाक्टर ने युवती को  मृत घोषित कर सुचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर अन्यत्र परिक्षण को भेज दिया ।।घटना के विषय में बताया जाता है कि मनियर कस्बे के उत्तर टोला वार्ड नंबर 6 निवासी अशोक ठाकुर की पुत्री खुशबू 16वर्ष रिस्ते मे लगने वाले  ममेरा भाई सागरपाली निवासी संदीप वर्मा  के साथ अपनी बहन  के यहां  बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा जा रही थी छितौनी गांव के नहर के  पास  ट्रक को ओभर टेक करते समय   सामने से आ रही  वाईक को देख   युवक संतुलन खो बैठा और वाईक डीस बैलेस हो गयी जिससे युवक ट्रक के धक्के से दाये  तरफ गिर गया जबकि युवती खुशबू ट्रक के पहिए के नीचे आ गई व बुरी तरह से घायल हो गयी ।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया ।आसपास के लोगों ने मनियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती के शव  को पहले हास्पीटल ले गयी जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस शव थाने लाई तथा  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के मौत के बाद कोहराम मच गया ।


रिपोर्ट  प्रदीप कुमार तिवारी

No comments