Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के क्रम में दो दिवसीय निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



रेवती - बलिय:सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतया प्रतिबंधित करने अभियान के क्रम में शनिवार को नगर पंचायत रेवती द्वारा स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्लास्टिक के उपयोग, उसके दुष्प्रभाव व प्लास्टिक के विकल्प पर दो दिवसीय निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने आम जन जीवन में प्लास्टिक के उपयोग और उससे पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को विस्तार से बताते हुए उक्त प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 छात्राओं को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई। उच्च विद्यालय के बच्चों को शपथ दिलाई गई 

 इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता सिंह, लिपिक राधेश्याम वर्मा, वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी, दीपक, रवि चौरसिया आदि उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में गोपाल जी स्नाकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं को जनजागरुकता अभियान के  तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक के लिए प्लास्टिक की जगह पेपर व कपड़े के बैग का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान विभागाध्यक्ष गुरुशरण वर्मा, जितेन्द्र दुबे, संतोष सिंह, विवेकानंद गिरी अमित सिंह, राम प्रसाद, प्रियंका गुप्ता, आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट  पुनीत केशरी

No comments