Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आंगन में उतर कर नगदी सहित लाखों की चोरी



रिपोर्ट : बी चौबे


बैरिया(बलिया) दीवार के सहारे आंगन में उतर कर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के माल पर किया हाथ साफ। सुबह सोकर उठने पर घरवालों को चोरी की हुई जानकारी। मचा हाय तौबा।पीड़ित की सूचना पर मौके पर जांच करने पहुंची बैरिया पुलिस। उल्लेखनीय है कि सोनबरसा गांव निवासी बबलू यादव का मकान राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे सोनबरसा मोड़ के समीप अवस्थित है। गुरुवार की रात अज्ञात चोर दीवार के सहारे आंगन में उतरे उस समय पूरा परिवार खाना खाकर छत पर सो रहा था। चोरों ने बड़े इत्मीनान से घरों का दरवाजा खोल बक्सों को तोड़ा। उसमें से पचास हजार नगद और लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण निकाल कर फरार हो गए। सुबह बबलू यादव के घर की महिलाएं छत से नीचे उतरी तो कमरों का दरवाजा खुला हुआ था। बक्सों का ताला भी टूटा हुआ था। यह देख उन लोगों के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। आनन-फानन में बक्सों  की जांच किया  तो उसमे  रखा पचास हजार नगद और सोने चांदी के आभूषण गायब थे। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा बैरिया थाने को दी गई। चौकी इंचार्ज बैरिया सुनील सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

No comments