जलाभिषेक के लिए लोगों लगा रहा तांता
रेवती - बलिया : सावन के प्रथम सोमवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा रहा। नगर के बड़ी बाजार शिवाला,मठिया बाजार स्थित चंद्रमौली महराज, मां दुर्गा स्थान, बुढ़वा शिव मंदिर, दहतीरे महादेव स्थान सहित चौबेछपरा, छेड़ी, मूनछपरा, गायघाट,पचरूखा ,झरकठहा, दत्तहां, भोपालपुर आदि गांवों के शिव मंदिरों पर दिन भर भीड़ लगी रही।
पुनीत केशरी
No comments