Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ब्राउन शुगर व गांजा के साथ महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार



हल्दी, बलिया। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 26-27 की रात पुलिस ने 1.63 मि0 ग्राम ब्राउन शुगर व 5.2 किलो गांजा के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने थाने में प्रेसवार्ता में  बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत हल्दी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ही रात अलग- अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।भरसौता निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र स्व. नरसिंह सिंह को बादिलपुर तिराहा से 1ग्राम 63 मि.ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।बाबूबेल निवासी संजय राम पुत्र सीताराम को एक किलो 600 ग्राम गांजा के साथ मझौवा से गिरफ्तार किया गया।बादिलपुर गहलौत बस्ती निवासी मिथिलेश सिंह ऊर्फ रकटू सिंह पुत्र स्व. त्रिलोकी नाथ सिंह को सीताकुंड से चैनछपरा जाने वाले मार्ग से दो किया गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। भरसौता निवासी श्रीमती शिवकुमारी देवी पत्नी श्रीकांत राम को भरसौता पेट्रोल पंप के पास से एक किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।सभी अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को चारों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी, उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज,उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पान्डेय,महिला का. संध्या,अमन सिंह,हर्षित पान्डेय,रितेश सिंह, नितिन कुमार, विनय सिंह,ब्रजेश यादव व शिवनारायण पाल रहे।



रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments