Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दूध व लावा चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने की नाग देवता की पूजा

 




रतसर (बलिया) नगर पंचायत सहित क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। घरों में महिलाओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कई शिव मंदिरों में भगवान शंकर की भी आराधना का दौर चलता रहा। घरों में नाग देवता की पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाओं ने मंदिरों की ओर रुख किया और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंगलवार को सुबह से ही घरों में नागपंचमी की तैयारियां प्रारंभ हो गई थी। इस मौके पर महिलाओं ने गाय के गोबर और पीली सरसों से लेपन कर नाग देवता और गृह देवता को दूध और लावा चढ़ाया।तड़के से ही घरों में महिलाएं पूजा-अर्चना में लगी रहीं। पूजा के दौरान मकानों को गाय के अभिमंत्रित गोबर से रेखा खींचकर नाग देवता के चित्र को उकेरने का कार्य भी महिलाओं ने किया। इस बीच शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नाग देवता को पलास एवं करहल के दोनें में दूध और लावा चढ़ाकर मन्नतें मांगी। वहीं क्षेत्र में पहले की तरह परम्परागत खेल कबड्डी, चिकई एवं दंगल का आयोजन होता कहीं नजर नही आया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments