विशिष्ट बी टी सी का एक दिवसीय अधिवेशन संपन्न
रेवती (बलिया)गुरुवार को आयोजित विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया का एक दिवसीय अधिवेशन व ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों का चयन सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन का उदघाटन जिलाध्यक्ष डॉ.घनश्याम चौबे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह,संरक्षक अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अधिवेशन उदघाटन उद्बोधन में जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने कहा कि हर शिक्षक समस्या के समाधान के लिये हम संकल्पित हैं । आने वाला समय हमारे लिये अनेक चुनौतियों को लेकर आने वाला है और हमे हर चुनौतियों का सामना संगठित होकर करना है।
अधिवेशन के दूसरे सत्र में सैकड़ों शिक्षकों ने सर्वसम्मति से ब्लॉक के पदाधिकारियों का चुनाव किया।ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अरविन्द रश्मि व मंत्री के पद पर कमलेश यादव का निर्विरोध चुनाव हुआ साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्भयनारायन सिंह,उपाध्यक्ष के पद पर पवन यादव और विजय कन्नौजिया,संगठन मंत्री के पद पर जितेन्द्र गौड़ हरीशचन्द्र कुशवाहा और प्रभात जी,संयुक्त मंत्री के पद पर अजीत सिंह,गोरख नाथ यादव और सुनील कुमार अंचल,कोषाध्यक्ष के पद पर राजकुमार यादव,ऑडिटर के पद पर धनंजय यादव,मीडिया प्रभारी के पद पर रजत मद्धेशिया का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
पूरे सदन ने एक स्वर से श्री अरविन्द पाण्डेय को अपना संरक्षक चुना।
अधिवेशन में मुख्य रूप से रामेश्वर शर्मा, रजनीश कुमार त्यागी,अरुण मिश्र,अजय कुमार चौबे,अंजनी सिंह,आंनद कुमार,रजनीश श्रीवास्तव,अजय गुप्ता,रणजीत बहादुर यादव,राहुल कुमार गुप्ता,किशन पासवान,बृजेन्द्र कुमार,सुनील सिंह,विनय चतुर्वेदी,मनोज यादव,सुनील यादव,अजीत सिंह,अतहर इर्शाद,शम्भू खरवार,अलीहसन,ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
अध्यक्षता अरविन्द पांडेय व संचालन शर्मानाथ यादव ने किया।
रिपोर्ट पुनीत केशरी
No comments