Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व एमएलसी स्व० सर्वशक्ति कुमार सिंह की मनायी गयी 20 वीं पुण्य तिथि



मनियर, बलिया । पूर्व एमएलसी सर्वशक्ति कुमार सिंह की 20वीं पुण्यतिथि मनियर परशुराम स्थान के पास उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बताते चलें कि पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सर्वशक्ति कुमार सिंह पूर्व वन जंतु उद्यान राज्यमंत्री स्वर्गीय निर्भय नारायण सिंह के पांच पुत्रों में से तीसरे नंबर के थे। उनकी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई थी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जनरल सेक्रेटरी एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे थे । वह संजय गांधी के बहुत ही करीबी थे। कांग्रेस पार्टी ने 1996 में उन्हें मनोनीत विधान परिषद सदस्य बनाया। सन 2002 में उनकी तबीयत खराब हुई और इलाज के दौरान पीजीआई में 29 सितंबर 2002 को 47वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनका जन्म 8 नवंबर 1955 में हुआ था। मनियर परशुराम स्थान के पास उनकी आदम कद प्रतिमा का अनावरण 2018 में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के द्वारा किया गया था। उनको श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से जनक सिंह,, नागेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय जी, सपा नेता संकल्प सिंह ,मोहन जी सिंह ,शानू सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, सुमन जी उपाध्याय,हृदय शंकर तिवारी, डॉक्टर विजय प्रकाश गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,सभासद कंचन सिंह, विनय कुमार सिंह सहित आदि लोग रहे। अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी आगंतुकों का उनके अनुज महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन जी ने आभार व्यक्त किया।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments