Breaking News

Akhand Bharat

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने दिलाई सपा के सदस्यता

 



रसडा़ (बलिया)। चिलकहर के पुर्व विधायक राम इकबाल सिंह के आवास पर शनिवार को सपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। 150 लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। चिलकहर के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने बताया कि मेरे आवास पर सिर्फ मेरे गांव के ही लोग लगभग डेढ़ सौ लोगों का समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाया गया। राम इकबाल सिंह ने कहा कि रसड़ा विधानसभा में गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर यादव, सपा नेता सिद्धार्थ सिंह, प्रधान हरेराम, पूर्व प्रधान हरिंदर यादव, पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव, अरविंद कुमार सिंह उर्फ (टुनटुन) सिंह, जय नाथ सिंह, संतोष सिंह, सुरेश सिंह, मनु पाल, मकुंदन सिंह, सुजीत सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।



रिपोर्ट : नेहाल अख्तर

No comments