Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

केवट संवाद,दशरथ मरण व भरत मिलाप की लीला का मंचन देख दर्शक हुए भावुक


रतसर (बलिया) कस्बे में चल रही बीका भगत के पोखरे पर आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रही रामलीला में रविवार को राम केवट संवाद,सुमंत वापसी, दशरथ मरण,भरत विलाप का मंचन किया गया। इस दौरान राम-भरत मिलाप देख दर्शकों की आंखे नम हो गई। रामलीला में भगवान श्रीराम,सीता, लक्ष्मण को रथ पर बैठाकर गंगा के समीप पंहुचते हैं। वहां पर उनकी भेंट निषादराज से होती है, जहां श्रीराम व केवट का संवाद होता है। सुमंत वापस अयोध्या लौट आते है। राजा दशरथ श्रीराम लक्ष्मण,सीता के बारे में वापस आने के बारे में जानकारी लेते हैं। आखिर में वह पुत्र वियोग में अपने प्राण त्याग देते है। भरत श्रीराम को अयोध्या पहुंचने के लिए आग्रह करते है। श्रीराम पिता के वचनों के खातिर अयोध्या जाने से मना कर देते हैं। भरत श्रीराम की खड़ाऊं सिर पर रखकर अयोध्या की ओर रवाना होते हैं। वहीं रामलीला मंचन के दौरान बीच- बीच में जादुगर का हैरत अंगेज कारनामा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments