Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

काफी मशक्कत के बाद देर रात में रिंग बंधा का रिसाव हुआ नियंत्रित

 


रेवती - बलिया : भोजछपरा गांव के सामने टी एस बंधा के 64 कि मी पर रिटायर्ड बंधा को जोड़ने वाले रिंग बंधा के रिसाव को ग्राम प्रधान , ग्रामीणों तथा बाढ़ विभाग के आला अधिकारियों के अथक प्रयास से देर रात तक चले निरोधात्मक कार्य को बालू भरी बोरी व गिट्टी से पाटकर उसे नियंत्रित कर लिया गया। वहीं रिटायर्ड बंधा से सटे पश्चिम साईड के एक अन्य रिंग बंधा पर पहले से हो रहे रिसाव को रोकने के लिए विभागीय अमला सक्रिय हैं।  

रविवार को दोपहर में 64 कि मी बंधा के समीप रिंग बंधा के रिसाव होने की जानकारी मवेशी चराने गए एक चरवाहे को हुई। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। तब तक नदी के दबाव से रिंग बंधा 5 मीटर लंबा व साढ़े तीन मीटर चौड़ा कट गया। जिसके चलते तटवर्ती लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र,एस डी ओ अमृत लाल,एस एच ओ हरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा प्रधान जोगेन्दर यादव तथा ग्रामीणों की मदद से गिट्टी व बालू भरी बोरी से रिसाव वाले भाग को नियंत्रित कर लिया। यदि देर रात तक रिसाव नियंत्रित नहीं हुआ होता तो रिटायर्ड बंधा के अंदर बसी 500 की आबादी प्रभावित होती।


पुनीत केशरी

No comments