Breaking News

Akhand Bharat

छठ पर्व के मद्देनजर नगर पंचायत के घाटों की हो रही साफ सफाई

 


रेवती - बलिया : छठ पर्व के मद्देनजर नगर पंचायत में विभिन्न घाटों की साफ़ सफाई का कार्य ज़ोर शोर से चल रहा है। बड़ी बाजार शिवाला,भगवती व गांधी घाट, बाड़ीगढ , मां दुर्गा स्थान, उत्तर टोला पुल पर,नागा बाबा के पोखरा, बड़कागढ, महादेव स्थान दहतीरे आदि एक दर्जन घाटों पर हजारों की संख्या में महिलाएं छठ मईया की पूजन अर्चन करती है। नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने बताया कि सभी घाटों की साफ़ सफ़ाई व लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कुछ घाटों पर जेसीबी मशीन से भूमि को समतल कराया जा रहा है।


पुनीत केशरी

No comments