Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लेखनाथ पान्डेय के द्वितीय पुण्यतिथि पर गरीबों को ओढ़ाया कंबल

 


हल्दी। क्षेत्र के बबुआपुर गांव निवासी अधिवक्ता केशव नारायण पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय के दादा जी स्व0 लेखनाथ पाण्डेय की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गांव पर मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेलहरी ब्लाक प्रमुख  शशांक शेखर तिवारी  एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत सरकार के कानून मंत्री एस पी सिंह बघेल के अतिकरीबी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य  एच एन पाल जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संभ्रांत व्यक्तियों के द्वारा स्व0 लेखनाथ  पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। उक्त अवसर पर  मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि,गोविन्द पाण्डेय और श्री नारायण पाण्डेय जी  के हाथों सैकड़ो गरीबों को कम्बल वितरित किया गया। वहीं उपस्थित सभी ग्राम प्रधानो एवं विद्वान कर्मकांड के ज्ञाताओं को स्व0 लेखनाथ पाण्डेय के पुत्र  शिवशंकर पाण्डेय सहायक उप निरीक्षक, म0प्र0 पु0 के द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर योगेंद्र नाथ मिश्र, सेवानिवृत्त सुबेदार हरेंद्र नाथ उपाध्याय, बसुधारपाह चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह, दीवान मनोज सिंह, समाजसेवी मंजीत उपाध्याय, नारायण जी उपाध्याय, राकेश पाण्डेय (एयरफोर्स), गणेश उपाध्याय, श्रीकिशुन उपाध्याय, पप्पू चौधरी, रामेश्वर पाण्डेय, सतेंद्र उपाध्याय, मुन्ना पाण्डेय, संजय पाण्डेय,  चन्द्रशेखर उपाध्याय इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवशंकर पाण्डेय एवं संचालन सुनील पाण्डेय अधिवक्ता ने किया।


रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments