Breaking News

Akhand Bharat

दानिश अंसारी के प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

  


रेवती - बलिया : स्थानीय कस्बे में रविवार की देर सायं पहली बार आए प्रदेश के अल्प संख्यक राज्य मंत्री दानिश अंसारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

भाजपा नेता माण्डलु सिंह के आवास पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दानिश अंसारी ने प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की  विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस सरकार में हर वर्ग के लोग सकून महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार नगर पंचायत रेवती में चेयरमैन भाजपा के कार्यकर्ता को बनाकर योगी आदित्यनाथ का हाथ मजबूत करना है

 मंत्री का स्वागत करने वालो में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल,मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह,जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप यादव "दाढ़ी", भाजपा नेता मांडलू सिंह,कौशल सिंह, मानू सिंह ,मानव सिंह,मुकेश तिवारी, अर्जुन उपाध्याय,आरिफ आदि शामिल रहे। 

इसके पूर्व बड़ी मस्जिद के पास आयोजित जश्ने ईद मिलाद में महताब आलम, नशीम, सद्दाम अली,शोहराब, मंजूर आलम के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया ।


पुनीत केशरी

No comments