Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का लखनऊ से रेवती शव पहुंचते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

 


रेवती - बलिया : नगर के गुदरी बाजार वार्ड नं 01 निवासी स्वतन्त्रता सेनानी स्व. रामपूजन तिवारी की पत्नी 90 वर्षीय प्रभावती देवी का शनिवार को दिन में शव के पहुंचते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। स्व. प्रभावती देवी का शुक्रवार की शाम लखनऊ में निधन हो गया था। तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह,थाना के एस आई राम अनुराग शुक्ल सहित उनके पुत्र पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी, पौत्र अभिज्ञान तिवारी, अभिषेक तिवारी, नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, समाजसेवी अमित पांडेय पप्पू , भाजपा के मानू सिंह, पत्रकार अनिल कुमार केशरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजकिशोर यादव, सत्य प्रकाश तिवारी,डा. अरुण प्रकाश तिवारी , डा. एस बी यादव आदि ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार हुकुमछपरा  - गंगापुर में गंगा तीरे किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र परमेश्वर नाथ तिवारी ने दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


पुनीत केशरी

No comments