Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धान क्रय केंद्र पर गुणवत्ता को लेकर कर्मी के साथ हुई मारपीट

 


रेवती - बलिया : स्थानीय विप्पणन कार्यालय स्थित धान क्रय केन्द्र पर बुधवार के दिन किसानो तथा क्रय केन्द्र के कर्मचारी के बीच धान की गुणवत्ता की मानक को लेकर मारपीट हो गयी।

बताया जाता है कि कम्प्यूटर आपरेटर स्लोप कुमार पइया धान के नाम पर तौल में 6% की कटौती कर रहे थे। इसी बात को लेकर कुछ किसानो ने विरोध किया। तल्ख नोक झोक के बीच मारपीट हो गयी। मौके पर मौजूद लोगो ने बीच बचाव किया। इसके बाद कुछ घंटे के लिए तौल ठप रहा। मार्केटिंग इस्पेक्टर अमित वर्मा ने बताया कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना क्रम से जुड़े लोगो की जानकारी जुटा कर उच्चाधिकारियो को अवगत करा कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।


पुनीत केशरी

No comments