Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डीएम ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों में वितरित किए वस्त्र,दिया आश्वासन

 


गड़वार(बलिया):कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को वृद्धाश्रम के प्रबंधक सुरेश सिंह व समाज कल्याण अधिकारी विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से बुके व अंगवस्त्र देकर अभिवादन किया।तत्पश्चात वृद्ध रामज्योतिष व केशव ने निर्गुण व भक्ति गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में आवासित 59वृद्धजनों को वस्त्र प्रदान कर उनसे आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सर्वप्रथम सभी वृद्धजनों का हांथ जोड़कर अभिवादन किया।कहा कि  अपने आपको आपसे के बीच पाकर हर्ष हो रहा है।वस्त्र वितरण कार्यक्रम तो एक बहाना है।असल उद्देश्य आपसे मिलकर वृद्धाश्रम की वस्तुस्थिति से अवगत होना था।कहा कि इस वृद्धाश्रम की व्यवस्था काफी अच्छी है।साफ सफाई से लगायत समस्त व्यवस्था ठीक है।वृद्धजनों से कहा कि आप लोगों को किसी भी चीज की आवश्यकता हो या समस्या तो आप बिना संकोच बताइएगा।उसका त्वरित निस्तारण सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहकर कराया जाएगा।समाज कल्याण अधिकारी ने डीएम को वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया।डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी से वृद्धाश्रम में आवश्यकता के बारे में पूछा।तो समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धाश्रम में निवासित वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण करवाने व आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आग्रह किया।जिस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि तीन दिनों के अंदर स्वास्थ्य विभाग के कुशल नेत्र चिकित्सकों की टीम इस वृद्धाश्रम में जाकर समस्त वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण करेगी व जिस वृद्ध को चश्मा की आवश्यकता होगी उन्हें निशुल्क चश्मा देगी व जिन वृद्ध को मोतियाबिंद होगा उसका निशुल्क ऑपरेशन जिला अस्पताल में करेगी।वहीं पंचायत सहायक वृद्धाश्रम में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे।संचालन वृद्धाश्रम के अधीक्षक घनश्याम सिंह ने किया।इस मौके पर जीजीआईसी रसड़ा की पूर्व प्रधानाचार्य तारा देवी,एएनएम रुक्मिणी देवी,इंद्रजीत सिंह,नंदजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By -Piyush Srivastava

No comments